सड़क हादसे में व्यस्क नर तेंदुए की हुई मौत | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

सड़क हादसे में व्यस्क नर तेंदुए की हुई मौत | New India Times

2 फरवरी की शाम जामनेर के बोदवड राजमार्ग पर सड़क लांघते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक तेंदुए को अपनी जान गंवाना पड़ी. मामले की जानकारी मिलते हि वन विभाग के कर्मियों ने घटना स्थल पर हाजरी लगाई. पशु चिकित्सक के निगरानी में तेंदुए की शिनाख्त की गई जिसमें पाया गया कि मृतक तेंदुआ नर था और उसकी आयु 8 साल थी. वन अधिकारी अमोल पंडित ने बताया कि पशु चिकित्सक द्वारा की गई शिनाख्त सही है. इस घटना को लेकर लोकल प्रिंट मीडिया में जो खबरें आज छपी हैं उसमें इस बात का ज़िक्र किया गया है कि भवानी घाटी से सटे आरक्षित वन क्षेत्र में कुल 5 तेंदुओं का संचार है जब कि क्षेत्र की प्राकृतिक रचना को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि फत्तेपुर के कांग बांध लाभ क्षेत्र के दायरे और अजंता पहाडियों के जंगलों मे तेंदुओं की संख्या लक्षणीय है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.