शाहपुरा पुलिस ने महिला के साथ हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर किया मोबाइल फोन बरामद | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

शाहपुरा पुलिस ने महिला के साथ हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर किया मोबाइल फोन बरामद | New India Times

2 फरवरी 2022 को शाहपुरा थाना भोपाल में महिला फरियादी उम्र करीब 42 वर्ष ने रिपोर्ट किया कि वह सुबह मार्निंग वाल्क कर रही थी तथा इनका रियलमी-8 कंपनी का मोबाइल इनके स्वेटर के साईड जेब में रखा था, वह जैसे ही श्वेता शिवाय मार्केट, श्वेता कांपलेक्स होते हुये इऩकम टैक्स कालोनी के सामने से आकाश गंगा कालोनी की तरफ जा रही थी कि कान्हा मेटरनिटी अस्पताल के पास एक अज्ञात मो.सा. पर तीन लडके पीछे से आये और इनके स्वेटर के जेब में रखा रियलमी 8 मोबाइल छीनकर फरार हो गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शाहपुरा भोपाल में अपराध क्र 90/22 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर तत्काल टीम गठित कर माल मुल्जिम की तलाश पतारसी हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के सतत निर्देशन में शाहपुरा थाना प्रभारी द्वारा गठित टीम ने घटना स्थल व वहां पर आने जाने वाले रास्तों पर करीब 40-45 स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किये तथा फुटेज से प्राप्त हुलिया के आधार पर मुखबिर व सूचना तंत्र सक्रिय किये गये जिनके सतत प्रयासों के चलते विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली कि घटना में प्रयुक्त मो.सा. ग्लेमर लाल काले रंग की मल्टी इन्द्रा नगर में रखी है उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा मो.सा. के मालिक तथा अन्य लोगों से पूंछताछ आधार पर तीन विधि विरूद्ध बालक जिसमें एक की उम्र 15 साल व दो की उम्र 17 साल है को हिरासत में लेकर उनसे घटना में प्रयुक्त मो.सा. व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।

हिरासत में लिये विधि विरूद्ध बालकों में एक बालक को जनवरी माह में बैटरी चोरी में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था। उपरोक्त बालकों से एक अन्य चोरी का मोबाइल जप्त हुआ है. मोबाइल चोरी के सबंध में थाना शाहपुरा के अप. क्र. 206/19 धारा 380 भादवि का पंजीबद्ध है तथा अन्य प्रकरणों में पूंछताछ जारी है।

बरामद मशरूकाः- 1. एक रियलमी-8 कंपनी का मोबाइल कीमती 16,500/- तथा घटना में प्रयुक्त लाल काले रंग की ग्लेमर मो.सा. क्र एमपी 04 एमसी 5546
2. एक सैमसंग गैलेक्सी जे 2 मोबाइल कीमती 7000/-

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहपुरा निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा, उनि अफसार खान, प्रआर 459 कन्हैयालाल यादव, आर. 708 अतुल तिवारी, आर. 2450 शिव कुमार, आर. 3045 विपिन जाट, आर. 1552 सुनील रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.