झुठा वादा करना मेरा मकसद नहीं है, मेरी कोशिश है कि इटवा की सूरत बदले: बसपा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

झुठा वादा करना मेरा मकसद नहीं है, मेरी कोशिश है कि इटवा की सूरत बदले: बसपा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह | New India Times

सिद्धार्थ नगर जिला के इटवा विधानसभा 305 के बसपा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह ने कहा कि इटवा के सभी जनता जनार्दन ने इस बार चुनाव में एक नया मिसाल पेश करेंगे, इस बार इटवा से बसपा की सरकार बनाने में सभी जनता जनार्दन अपना मत देकर सहयोग करेंगे यह मैं विश्वास रखता हूं. उन्होंने कहा कि जब हम गांव गांव जाकर रैली करते हैं तो हमें जनता जनार्दन का बहुत ही बड़ा समर्थन मिलता है. बताते चलें कि इस बार पूरे प्रदेश में बसपा का लहर चल रही है, इस बार बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाने में यूपी की जनता का समर्थन मिलेगा. हमने लगभग 30 से 32 साल तक भाजपा के साथ काम किया लेकिन भाजपा का कोई खास काम हमारे यहाँ नहीं दिखा, वैसे देखा जाए तो सपा से एक बार स्वास्थ्य मंत्री माता प्रसाद पांडेय जी रहे साथ ही दो बार विधानसभा अध्यक्ष भी रहे और इस बार भाजपा के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ सतीश द्विवेदी रहे लेकिन कोई भी काम नहीं हुआ. इस बार इटवा के सभी विधानसभा के जनता जनार्दन हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम कर रही हैं, इस बार बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.