मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
नगर निगम में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसके तहत नगर निगम से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाता है।
इसी क्रम में मंगलवार को नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा ने अपने कार्यालय में नगर निगम से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही नगर आयुक्त द्वारा निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई दिवस में अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

