कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि, बोले: “अभाव में भी स्वभाव नहीं बदले, उनसे प्रेरणा लें लोग | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

New India Times

जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने देशरत्न मार्ग स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर बिहार के सच्चे जननायक थे। लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अभाव में रहते हुए भी अपना स्वभाव और सिद्धांत कभी नहीं बदले।

उन्होंने हमेशा सभी को समान रूप से लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कभी अपने ऊपर किसी तरह का दाग नहीं लगने दिया और “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ काम किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों से समाज को सीख लेने की आवश्यकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.