पत्नी को जुए में हारा पति, जीते हुए दोस्तों पर महिला के साथ बार-बार बलात्कार करने का आरोप, डीआईजी ने दिए जांच के आदेश | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT;  ​पत्नी को जुए में हारा पति, जीते हुए दोस्तों पर महिला के साथ बार-बार बलात्कार करने का आरोप, डीआईजी ने दिए जांच के आदेश | New India Times
इंदौर में पति के द्वारा पत्नी को जुए में हारने और जुए में जीते हुए दोस्तों के द्वारा महिला के साथ बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकयत मिलने पर डीआईजी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।मीडिय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इंदौर में रहने वाली एक महिला ने अपने ही पति पर संगीन आरोप लगाएं हैं। महिला ने पति पर आरोप लगाए कि पति द्वारा मुझको जुए में दांव पर लगाया गया और हार गया जिसके बाद पति के दोस्त लगातार उसके साथ बलात्कार करते हैं। ​
पत्नी को जुए में हारा पति, जीते हुए दोस्तों पर महिला के साथ बार-बार बलात्कार करने का आरोप, डीआईजी ने दिए जांच के आदेश | New India Timesअभी तक जुएं में हारने की कहानी महाभारत में ही सुनी गई थी लेकिन इंदौर की डीआईजी जनसुनवाई में एक महिला ने अपने ही पति पर इस तरह के आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि पति रोजाना अपने दोस्तों के साथरघर में बैठकर ताश खेलता है और दाव पर घर के गहनों के साथ ही बीवी बच्चों को भी दाव पर लगा देते हैं। ऐसा ही एक दाव कुछ दिनों पहले दोस्तों के साथ खेला जिसमें पति द्वारा मुझको हार दिया गया। जिसके बाद पति के दोस्त घर आये और कहने लगे कि हमने तुम्हे ताश की बाजी में तुम्हारे पति से जीता है और अब तुम हमारी हो। जब इस बात का पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ पति के दोस्तों ने जबरजस्ती कर बलात्कार की। फिलाहल पीड़िता ने पुरे मामले की शिकायत डीआईजी को की है और पुलिस ने महिला के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.