धुलिया में ऑपरेशन मुस्कान की शुरुआत, पहले ही दिन 14 गुमशुदा बच्चे बरामद | New India Times

अब्दूल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT; ​धुलिया में ऑपरेशन मुस्कान की शुरुआत, पहले ही दिन 14 गुमशुदा बच्चे बरामद | New India Timesगुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए एक अभियान “आॅपरेशन मुस्कान” धुलिया ज़िले मे चलाया जा रहा है। मुस्कान ऑपरेशन के पहले ही दिन अपराध शाखा एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आरंभ किया गया, जिसमें खोये हुए बच्चों को ढूंढकर उनके परिजनों से मिलवाने की पहली पहल कामयाब रही है। पुलिस ने मुस्कान ऑपरेशन के तहत शिरपुर शहर से चौदह लापता बच्चों को बरामद किया है जिसमें से सात बच्चों को छुड़ाकर उनके परिजनों के हवाले किया गया है। ​

धुलिया में ऑपरेशन मुस्कान की शुरुआत, पहले ही दिन 14 गुमशुदा बच्चे बरामद | New India Timesक्राइम ब्रांच पुलिस निरीक्षक तथा नोडल अधिकारी रमेश सिंह परदेशी ने NIT संवाददाता को बताया है कि ऑपरेशन मुस्कान 10 जुलाई 2017 को अपराध शाखा एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आरंभ किया गया है। सम्पूर्ण ज़िले में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले के पुलिस अधिकारियों की एक टीम बनायी गयी है। एसपी राम कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। इस दौरान टीम लापता बच्चों को बरामद करने के लिए छापेमारी करेगी व उन्हें मुक्त करा कर  परिजनों को सौंपा जाएगा।

ऑपरेशन मुस्कान 10 जुलाई 2017 को अपराध शाखा एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आरंभ किया गया।  टीम में शामिल अधिकारी टीम का नेतृत्व क्राइम ब्रांच पुलिस इंस्पेक्टर रमेश परदेशी करेंगे। इसके अलावा महिला बाल विकास विभाग की अधिकारी रत्ना वानखेड़कर उनके सहयोगी अधिकारी टीम में शामिल हैं। पुलिस ने आह्वान किया है कि आप के इलाके में कोई अनजान लापता बच्चा दिखाई देता है तो उसकी सूचना नोडल अधिकारी के मोबाइल फोन नंबर   9765882654 , 9923089450  पर देने का कष्ट करें।

By nit