जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के विरोध में रायसेन में आतंकवाद का पुतला दहन कर हुआ विरोध प्रदर्शन | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के विरोध में रायसेन में आतंकवाद का पुतला दहन कर हुआ विरोध प्रदर्शन | New India Timesजम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद पूरे देश में आतंकवाद के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गम व गुस्सा देखने को मिल रहा है। रायसेन जिला में लोगों ने आतंकवाद का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक़ रायसेन में सागर भोपाल तिराहे पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। वही इसके बाद भोपाल सागर तिराहे से लेकर महामाया चौक तक कैंडल मार्च भी निकालकर आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओ को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। यहा हिन्दू संगठनों ने पाकिस्तानी आतंकियों का पुतला जलाया जिसमें बड़ी संख्या में नगर के लोग रहे मौजूद। यहां लोगो ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाये और भारत सरकार से पाकिस्तान को करारा जबाब देने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.