फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क, जानलेवा हमला मामले में पिछले 35 महीनों से था फरार | New India Times

अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT;​

फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क, जानलेवा हमला मामले में पिछले 35 महीनों से था फरार | New India Timesझांसी शहर में जानलेवा हमला करने का आरोपी जो पिछले 35 महीनों से फरार चल रहा है के संपत्ति को कोर्ट के कुर्क करने के आदेश के बाद आज भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच कुर्क कर दिया गया।​फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क, जानलेवा हमला मामले में पिछले 35 महीनों से था फरार | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार जान लेवा हमला करने के आरोपी मोहममद हाशिम जिस पर थाना कोतवाली क्षेत्र में सुलेमान एहमद मंसूरी एडवोकेट के ऊपर 16-08-2014 को जानलेवा हमला करने का आरोप है। जिसमें कोर्ट ने आरोपी मो0 हाशिम पुत्र ,मो0 इल्यास निवासी 17 मोहोल्ला सराय झाँसी निवासी की संपत्ति की कुर्की का दिया था, आदेश अनुसार कुर्की करके थाना कोतवाली में दाखिल कीईगई। मो0 हाशिम करीब पिछले 35 महीनों से फरार चल रहे था एवं घटना की रिपोर्ट पूर्व अपर शासकिय अधिवक्ता नूर एहमद मंसूरी ने थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी। जिसमें तीन अभियुक्तों के नाम सामने आए थे जिसमें राईस राईन, अनीस राईन, क़मर उल्ला विगत दो महीने से कारागार में बंदी हैं। जिसमें एक अन्य आरोपी मुबारक़ खान की संपत्ति पूर्व में कुर्की की जा चुकी है। दोनो फ़रार अभियुक्तों के घर की कुर्की हो जाने के बाद लखनऊ C,B,CID, ने ईनाम घोषित करने हेतु कर अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर दिया है। 

 कुर्की के समय अधिकारी ए.पी. सिंह परिहार, कमलेश कुमार, विकर्म सिंह, वीर शिरोमणी एवं भारी पुलिस बल मौजूद रही।

By nit