हरिकौशल त्यागी जनकल्याण समिति ने गरीबों को बांटे कंबल, बर्तन व वस्त्र | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

हरिकौशल त्यागी जनकल्याण समिति ने गरीबों को बांटे कंबल, बर्तन व वस्त्र | New India Times

समाजसेवी स्वर्गीय हरी किशन त्यागी की पुण्यतिथि के अवसर पर रोजा माल गोदाम पर हरिकौशल त्यागी जनकल्याण समिति द्वारा भंडारा आयोजित किया गया एवम गरीबों को गर्म वस्त्र, वबर्तन, स्वेटर व कंबल बांटे गए.
हरी कौशल त्यागी जन कल्याण समिति की ओर से सुबह 11:00 बजे कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए भंडारे का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में लगभग 550 बच्चो महिलाओं बुजुर्गों व विकलांगो को कम्बल वर्तन व स्वेटर दिए गए संयोजक नरमू सचिव नरेंद्र ने कहा जन कल्याण के लिए कोई भी कार्य जो सेवा भाव से किया जाए बह अवश्य फलदायी होता है वह हर वर्ष अपने पिता की स्मृति में समिति के माध्यम से इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं ऐसे कार्यो से जिसमें सभी का कल्याण हो गरीब असहाय लाेगाे की मदद हो इस पुण्य के काम करने से सभी काे सुख की मनुभूति प्राप्त हाेती है आज भी अनेकाे परिवार है जिसमें परिवार काे सही से गर्म कपड़े नहीं मिल पाते हैं मै सभी से आग्रह करता हूं की अपने आस पास जाे भी असहाय व्यक्ति दिखे उसकी मदद जरूर करें।नीरा त्यागी ने गरीबों काे व कन्या भाेज कराकर सभी को गर्म अंग वस्त्र दिए जिससे सभी लाेगाें ने गर्म कपड़े पाकर खुशी जाहिर की. इस मौके पर वीरेंद्र पाठक, तृप्ति पाठक नीरा त्यागी, प्रणव किशन त्यागी, योगेंद्र त्यागी, चंद शेखर त्यागी, गीतिका ओम, वियोम, कार्तिक, प्रशंसा त्यागी, दीपिका, पुष्पा, विजय, मनोज, सतेंद्र कुमार, प्रियंका, अरुण पाठक आदि लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.