वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र बिधौलिया को मिला यूथ वर्ल्ड न्यूज़ एवं सोशल मंच 2021 का सम्मान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र बिधौलिया को मिला यूथ वर्ल्ड न्यूज़ एवं सोशल मंच 2021 का सम्मान | New India Times

धौलपुर जिला के दूरदर्शन (डी .डी न्यूज़) के जिला संवाददाता धर्मेंद्र बिधौलिया को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए यूथ वर्ल्ड एंड न्यूज़ एंड सोशल मंच नामक संगठन द्वारा “यूथ वर्ल्ड न्यूज़ एंड सोशल मंत्र 2021 सम्मान” से नवाजा गया है। गौरतलब है कि धर्मेंद्र बिधौलिया वर्तमान में डी.डी न्यूज़( दूरदर्शन)के जिला संवाददाता है। पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय धर्मेंद्र बिधौलिया अपनी लेखनी, सत्य,तेज़, निष्पक्ष एवं निर्भीक खबरों के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र बिधौलिया चंबल वार्ता साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक, ई .टी.वी न्यूज़ राजस्थान में भरतपुर जिले के ब्यूरो चीफ एवं 2007 से धौलपुर में सुदर्शन टीवी एवं दूरदर्शन के लिए काम करते रहे हैं।मूल रूप से जिले के बाड़ी उपखंड के निवासी धर्मेन्द्र बिधौलिया अपनी खबरों एवं वाकपटुता के लिए जाने जाते हैं।यूथ वर्ल्ड एवं सोशल मंच द्वारा 2021 का सम्मान पत्र दिए जाने पर उनके चाहने वालों में खुशी की खबर है। उनके सम्मान पर वरिष्ठ पत्रकार एस के मंगल,सतीश दीक्षित, वीरेंद्र चंसौरिया, उमेश मिश्रा,रंजीत बक्शी, गिरीश उपमन्यु ,राजेश रस्तोगी, भानु शर्मा,खँगार सिँह शर्मा, संदीप शर्मा, वीरेंद्र गोस्वामी, युसूफ खान ,दीपू वर्मा ,सचिन सिँह, प्रमोद मुद्गल , तरुण, समाजसेवी विष्णु महेरे , अमित मुदगल, प्रमोद कुमार शर्मा, बाड़ी ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष जगदीश जगरिया, हरेश भंडारी, भुवनेश्वर शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के अंजनी पाराशर ,रामू चौधरी, समाज सेविका रितु पांडे, अल्का ऋषभ पांडे,,रामेंद्र मीणा,मोहर सिँह मीणा,जगन मीणा, वैद्य विनोद विक्रम, पार्षद संगीत शर्मा,अशोक गोयल पदम सिँह परमार ,जोगेंद्र सिँह परमार, वीरा ठाकुर, महेंद्र सिँह परमार, एडवोकेट सत्येंद्र सिंह परमार, एडवोकेट दीपक पाराशर, एडवोकेट पंकज लहचोरिया, गुड्डी मौर्य, शशिकांत पाराशर, विजय बिधौलिया, मोहन बिधौलिया, प्रेम शंकर बिधौलिया, राजकुमार बिधौलिया आदि अनेकों गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.