मेघनगर नगर परिषद ने बोहरा समाज का किया सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर नगर परिषद ने बोहरा समाज का किया सम्मान | New India Times

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद मेघनगर द्वारा लगातार चलाए जा रहे साफ सफाई अभियान में नगर के जागरूक नागरिकों में बोहरा समाज ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर समय समय पर हिस्सा लिया. जिसमें गली मोहल्ला स्वच्छ, स्कूल स्वच्छ, बाजार स्वच्छ, ऑफिस स्वच्छ, के तहत स्वच्छ मेघनगर स्वस्थ्य मेघनगर के तहत बोहरा समाज को प्रशस्ति पत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद मेघनगर विकास डावर ने अपने हाथों से फूलों की माला पहनाकर व पत्र देकर मेघनगर के बोहरा समाज को नवाजा गया.

मेघनगर नगर परिषद ने बोहरा समाज का किया सम्मान | New India Times

इस मौके पर दाऊदी बोहरा समाज के वाली मुल्लाह व वरिष्ट पत्रकार अलि असगर बोहरा, समाज के खोजेमा भाई चल्ला वाला, युसूफ भाई चल्ला वाला, मोहम्मद भाई लिमखेडा, अलि असगर ईज्जी, बुरहान भाई आदी लोग उपस्थित थे.

दाऊदी बोहरा समाज भलाई के कार्यों में हमेशा आगे रहता है इसलिए इस समाज की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है.

By nit