अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल में लक्ष्य प्राप्ति के चक्कर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वर्गवास हो चुकी एक महिला को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार फिरदोस नगर निवासी रमुलम्मा की मृत्यु 17-04-2019 को हो चुकी है लेकिन वैक्सीनेशन सेंटर एसडीएम बैरागढ़ द्वारा कोविड-19 के दोनों डोज़ लगा दिए गए। इससे साफ होता है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपना कोटा पूरा करने के लिए ऐसा किया गया है। स्वर्गीय रमुलम्मा के दामाद विक्रांत रेड्डी ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या स्वास्थ्य विभाग वाले मेरे माताजी को वैक्सीन का डोज लगाने ऊपर गए हुए थे या फिर मेरी मरी हुई माता जी उनके पास आईं थीं? उन्होंने इस मामले में उच्च अधिकारियों से जांच कर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर तुरंत कार्यवाही करने की मांग की है।
