ज्यादा से ज्यादा लोगों को पट्टे वितरित किया जाएं, एक माह में हम और गति पकड़ेंगे: खुशबू सिंह | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

ज्यादा से ज्यादा लोगों को पट्टे वितरित किया जाएं, एक माह में हम और गति पकड़ेंगे: खुशबू सिंह | New India Times

प्रशासन शहरों के संग अभियान के द्वितीय चरण को लेकर नगर परिषद के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें नगर परिषद धौलपुर, नगरपालिका बाड़ी, सरमथुरा, राजाखेड़ा एवं बसेड़ी के अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति जिला कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल थे। विशिष्ट अतिथि संयुक्त शासन सचिव नगरीय नवनीत कुमार, डॉ गुंजन सोनी उपनिदेशक भरतपुर, ओपी पारीक मुख्य नगर नियोजन, नितिन नेहरा उप नगर नियोजक, माता राम रणवा भरतपुर, सभापति खुशबू सिंह एवं आयुक्त लजपाल सिंह थे। इस मौके पर जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत नगर परिषद द्वारा बेहतर काम किया है और लोगों को मौके पर ही पट्टे वितरित किए हैं। उन्होंने कहा कि पट्टे लेने वाले लोगों को समय पर पट्टे दिए गए तथा उनके मौके पर ही कार्यों का निस्तारण किया गया है। संयुक्त शासन सचिव नगरीय नवनीत कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पट्टे वितरित किया जाए तथा लोगों को शिविर में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पट्टे लेने लेने के लिए आए लोगों से कर्मचारी अच्छी तरह पेश आए और उनके कार्यों को समय पर निस्तारण कर उन्हें पट्टे दिए जाएं।इससे पूर्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यशाला में पट्टे को लेकर जानकारी दी और उनसे सुझाव मांगे तथा इस दौरान आ रही परेशानियों के बारे भी जानकारी ली। सभापति खुशबू सिंह ने कहा कि अब तक हमने करीब 1400 पत्ते जारी किए और 12 नई कॉलोनियों के प्लान अनुमोदन कर रहे हैं। सभापति सिंह ने बताया कि शेष कॉलोनियों का 10 टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पट्टे जारी करने का हमारा लक्ष्य है और आगामी एक माह में हम और गति पकड़ेंगे। सिंह ने कहा कि शिविर का ज्यादा ज्यादा लोग लाभ उठाएं और लोगों को देखते हुए सरकार ने पट्टे जारी करने में शिथिलता बरती है। आयुक्त लजपाल सिंह ने आश्वासन दिया कि हम लक्ष्य से अधिक पट्टे जारी करने का हमारा उद्देश्य रहेगा। इस मौके पर सभी नगर पालिकाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.