रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर नगर परिषद द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्कूली बच्चों ने चित्रकला, प्रतियोगिता में भाग लिया. चित्रकला प्रतियोगिता में पब्लिक स्कूल की प्रथम कु.आहना मोटवानी कक्षा 10 और श्री पीयूष पाटीदार कक्षा 9 रहे एवं दूसरे स्थान पर कु.देवर्षिका नायक कक्षा 8 और श्री तनीष डामोर रहे। तृतीय स्थान पर कु. चाहत जैन कक्षा 6 और रुद्रातिया नायक कक्षा 3 रहे है।
प्रतियोगिता के आयोजन में संस्था के शिक्षकगणों में श्रीमती सोनम यादव एवं श्रीमति पूनम सिंह द्वारा मुख्य योगदान रहा, प्रतियोगिता में बच्चो की भागीदारी पर बच्चो को प्राचार्य विनय अग्रवाल ने बधाई दी
आयोजन के सूत्र धार एवं मार्ग दर्शक रहे नगर परिषद के सभी अधिकारियों का धन्यवाद प्रस्तुत किया।
