छिंदवाड़ा से इंदौर ट्रेन चलाने की मांग, इंदौर से आम आदमी पार्टी द्वारा सौंपा जाएगा ज्ञापन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा से इंदौर ट्रेन चलाने की मांग, इंदौर से आम आदमी पार्टी द्वारा सौंपा जाएगा ज्ञापन | New India Times

छिंदवाड़ा से इंदौर गाड़ी सं 59386 विगत 25 माह से छिंदवाड़ा से इंदौर चलने वाली रेल बंद है. छिंदवाड़ा से इंदौर चलने वाली पेंचवेली ट्रेन विगत 25 माह से बंद है जिससे छिंदवाड़ा जुन्नारदेव के व्यापारियों व आम जनता को यात्रा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिस कारण जुन्नारदेव नगर का व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गया है. रेल प्रशासन से मांग की जाती है कि पंचवेली 59386 फास्ट पैसेंजर को तुरंत चालू किया जावे. विगत कई दिनों से रेल मंत्रालय रेल मंडल रतलाम एवं आईआरटीसी से रेल सेवा चालू करने की लगातार मांग की जा रही है परंतु सरकार का इस ओर अभी तक ध्यान नहीं गया है, कृपया शीघ्र पंचवेली मैसेंजर चालू की जाए, ऐसी मांग आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष ने अपनी टीम की ओर से है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर से सौंपा जाएगा ज्ञापन।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article