अवैध गैस सिलेंडर ब्लास्ट, आस-पास के कई घर आये आग की चपेट में, कड़ी मशक्कत के दमकल ने आग पर काबू पाया, कोई जन हानि की सूचना नहीं | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

अवैध गैस सिलेंडर ब्लास्ट, आस-पास के कई घर आये आग की चपेट में, कड़ी मशक्कत के दमकल ने आग पर काबू पाया, कोई जन हानि की सूचना नहीं | New India Times

भागलपुर के नवगछिया नोनीया पट्टी के रामचंद्र पासवान के घर में अवैध तरीके से रखे गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। आज दोपहर में 10 से 12 सिलेंडर तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गये जिससे आस-पास के लोग सहम गए। इस विस्फोट से आस-पास के तीन से चार घर आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो काफी समय से यहां पर अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखकर कालाबाजारी की जा रही थी। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार आवाज भी उठाई थी लेकिन यह धंधा चलता रहा और आज अचानक सिलेंडर विस्फोट हो गया।

अवैध गैस सिलेंडर ब्लास्ट, आस-पास के कई घर आये आग की चपेट में, कड़ी मशक्कत के दमकल ने आग पर काबू पाया, कोई जन हानि की सूचना नहीं | New India Times

बड़ी बात यह रही कि इस सिलेंडर विस्फोट से कोई घायल नहीं हुआ। घंटों प्रयास के बाद 6 दमकल के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

अवैध गैस सिलेंडर ब्लास्ट, आस-पास के कई घर आये आग की चपेट में, कड़ी मशक्कत के दमकल ने आग पर काबू पाया, कोई जन हानि की सूचना नहीं | New India Times

घटनास्थल पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी अवैध रूप से चल रहे गैस भंडारण को लेकर करवाई की बात कही है। वहीं आस पास के लोग घटना से सहमे हुए हैं।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सिलेंडर विस्फोट की जांच की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article