देश के करोड़ों लोगों को डाॅ बाबा साहब आम्बेडकर ने मानव अधिकार दिलाये: श्रीप्रकाश सिंह निमराजे | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

देश के करोड़ों लोगों को डाॅ बाबा साहब आम्बेडकर ने मानव अधिकार दिलाये: श्रीप्रकाश सिंह निमराजे | New India Times

गोपाल किरन समाजसेवी संस्था द्वारा मोहन नगर थाटीपुर, ग्वालियर में मानव अधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने मानव अधिकार दिवस की जानकारी देते हुये कहा की सयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा जाती, वर्ण, लिंग, भाषा और धर्म के आधार पर हो रहे शोषण को समाप्त कर सभी मनुष्यों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करने का संकल्प लेने के लिए मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। जो अच्छा कार्य करते हैं उन्हें नोबेल पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। पुज्यनीय बौध्द धम्म गुरु दलाई लामा जी को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
भारत में संविधान निर्माता डाॅ बाबासाहेब आम्बेडकर ने देश के करोड़ों लोगों को मानव अधिकार दिलाए। विशेषकर जाती, लिंग और धर्म के आधार पर हजारों वर्ष से वंचित समाज और महिलाओं को। मानव अधिकार से वंचित लोगों के लिए कार्य कर उन्हें अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करने का आज हम संकल्प लेते हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से जहाँआरा, देवेंद्र शर्मा, ज्योति कदम आदि ने भी अपनी बात रखी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article