ज़िला परिषद धुलिया का उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी 1.5 लाख रुपये रिश्वत देते हुए रंगेहाथों गिरफ़्तार | New India Times

अब्दूल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT; ​ज़िला परिषद धुलिया का उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी 1.5 लाख रुपये रिश्वत देते हुए रंगेहाथों गिरफ़्तार | New India Timesज़िला परिषद धुलिया का उप मुख्य कार्यकारी तुषार माली डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत देते हुए रंगेहाथों शहर स्थित झंकार लॉज से शाम 6 बजे गिरफ्तार किया गया है।

ज़िला परिषद के कार्य का मुआयना करने के लिए पंचायत राज कमेटी ज़िला दौरे पर आयीं हुई है। तहसील के कापड़ना गांव में जिला परिषद द्वारा स्तर हीन घटिया दर्ज़े का विकास कार्ये किया गया था जिसमें उप मुख अधिकारी ने पंचायत राज कमेटी के सदस्य विधायक हेमंत पाटील नांदेड़ को एक लाख पचास हजार रुपए की रिश्वत की पेशकश की जिसमें कापड़ना गांव के विकास कार्य में हुई गड़बड़ियों पर पर्दा डालने के लिए पंचायत राज कमेटी के सदस्य तथा विधायक हेमंत पाटील की शिकायत पर धुलिया एंटी करप्शन ब्यूरो ने विधायक को रिश्वत देते हुए जिला परिषद उप मुख्य अधिकारी तुषार माली को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
उप मुख्य अधिकारी धुलिया के रूप में पंद्रह दिन पहले ही तुषार माली ने कार्यभार संभाला था।  शहर में चर्चा है कि परिषद के अंतर्गत विकास कार्यो में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जाता है तथा भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए पंचायत राज कमेटी के सदस्यों को जिला पंचायत समिति के अधिकारियों के खिलाफ कारवाई न करने के एवज में मोटी रकम पेश की जाती है। नागरिकों में चर्चा गर्म है कि उप मुख्य अधिकारी माली ने किसी के इशारे पर पंचायत राज कमेटी के सदस्य विधायक हेमंत पाटील को रिश्वत की पेशकश की थी। उन सभी अधिकारी तथा ठेकेदारों को की भी जांच होनी चाहिए जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्हें भी आरोपी बनाया जाना चाहिए ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article