वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के अन्तर्गत थाना सम्पूर्णानगर के क्षेत्र शारदापुरी कैंप के एसएसबी 49 वीं वाहिनी व हजारा थाना की पुलिस द्वारा जबर्दस्त पैट्रोलिंग हो रहा है जिससे तस्करो में खलबली मच गई है एसएसबी 49 वी वाहिनी कम्पनी के पिलर संख्या पर 39 व 40 पर मुखबिर की सूचना मिली कुछ तस्कर भारत के रास्ते नेपाल में माल ले जा रहे हैं तुरंत आनन-फानन में एसएसबी 49 वी वाहिनी के कमांडर ने एक टीम गठित कि और थाना हजारा पुलिस की मदद ली और मोके पर पहुंच कर अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील कर दिया और जैसे ही तस्कर पहुंचे तो एसएसबी व पुलिस ने सबको पकड़ और कोई तस्कर भाग नहीं सका जिससे शारदापुरी कैंप के एसएसबी 49 वी वाहिनी व थाना हजारा पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली जिसमें 43 बोरी खाद चार साईकिल 09 मोटर साइकिल को पकड़कर शारदा पुरी कैंप लेकर पहुंचे जिसमें पकड़े गए तस्करो का नाम मुकतार सिंह, जसवीर सिंह, रमेश सिंह, सुखवेंद सिंह, भजन सिंह, हरजीत सिंह शारदापुरी कैंप के एसएसबी 49 वी वाहिनी पैट्रोलिंग पाट्री सहायक कमांडेट अक्षर सिंह, सहायक निरीक्षक पुस्कर नेगी, सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह, हवलदार गजेन्द चौधरी, अशोक तिवारी, सिपाही अमर भारती, गौरव सरन और थाना हजारा की पुलिस थाना प्रभारी राजवीर सिंह, एस आई नरेन्द्र तिवारी, सिपाही अनकुर कुमार, रवि कुमार, पंकज वर्मा, प्रवीन कुमार, गौरव राममूर्ति इत्यादि जवान मौजूद रहे।
