यूपी एसटीएफ एवं सदर बाजार पुलिस ने तीन करोड़ रुपए की अफीम के साथ तीन मादक तस्करों को किया गिरफ्तार, एक महिला आरोपी भी शामिल | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

यूपी एसटीएफ एवं सदर बाजार पुलिस ने तीन करोड़ रुपए की अफीम के साथ तीन मादक तस्करों को किया गिरफ्तार, एक महिला आरोपी भी शामिल | New India Times

यूपी एसटीएफ एवं सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने एक महिला सहित तीन मादक तस्करों को गिरफ्तार कर 3 करोड़ों रुपए की अफीम बरामद की है.

एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक, एसपी सिटी संजय कुमार,
परमेश कुमार शुक्ल पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ, सरवणन टी क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में धर्मेंद्र कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार, उ0 नि0 शैलेंद्र कुमार, उ0 नि0 पंकज चौधरी, चंद्र प्रकाश मिश्रा एसटीएफ, बरनाम सिंह एसटीएफ, मुनेंद्र सिंह एसटीएफ, कमांडो विनोद कुमार एसटीएफ आदि पुलिस टीम ने झारखंड से मादक पदार्थ की बड़ी खेप लेकर शाहजहांपुर आ रहे महिला सहित तीन तस्करों को रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 किलो अफीम बरामद की जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग तीन करोड़ रूपये है.

सुनीता टूटी पत्नी डीडू मुंडा निवासी ग्राम हिन्देबा थाना मारग हादा जनपद खूटी झारखंड, डीडू मुण्डा पुत्र स्व0 मनीराम मुण्डा नि0 ग्राम हिन्देबा थाना मारग हादा जनपद खूटी झारखंड, श्रीपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय प्योर सिंह निवासी अमखिरिया थाना बिलसंडा पीलीभीत को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की तो पुलिस को पूछताछ में बताया कि यह लोग झारखंड में अपने गांव में ही अफीम की खेती करते हैं और लोग वहां से अफीम लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में इसकी सप्लाई करते हैं. वर्ष 2018 में श्रीपाल सिंह अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार होकर जनपद खूंटी जेल गया था इस दौरान जेल में ही उसकी मुलाकात डीडू मुंडा से हुई थी. वर्ष 2019 में जेल से छूटने के बाद डीडू व श्रीपाल की आपस में फोन पर वार्ता होती रही. श्रीपाल डीडू से अवैध मादक पदार्थ मांग कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं पंजाब आदि राज्यों में सप्लाई करता था. पूछताछ के दौरान प्रकाश में आए तत्वों पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि यूपी एसटीएफ एवं सदर बाजार पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे से युवती सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास है 3 किलो अफीम बरामद की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ बताई जा रही है, नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में पुलिस की सक्रियता के चलते मादक तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर जनपद की पुलिस लगातार सफलता प्राप्त कर रही है. 16 नवंबर को यूपीएससी एवं एसओजी व थाना राम चंद्र मिशन पुलिस ने 120 करोड़ रुपये की अफीम बरामद की थी जिसमें शेखर थापा देहरादून उत्तराखंड, राम भूलन जनपद बहराइच यूपी, सीताराम जनपद बहराइच तीन अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया था.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article