अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के भोपाल के कार्यक्रम हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने को लेकर एक पत्र प्रधानमंत्री जी को लिखकर उनके कार्यालय को मेल कर कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। विधायक आरिफ मसूद ने अपने पत्र में अफसोस ज़ाहिर करते हुऐ कहा है कि जिन हबीब मियॉ ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन को अपनी निजी सम्पत्ति से रेल्वे स्टेशन बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराई थी जिसके बाद स्टेशन अपने मूल स्वरूप में आ सका उसके बाद उनके द्वारा दान में दी गई भूमि का नाम परिवर्तन करना कहॉ तक सही है मैं समझ नहीं पा रहा हूॅ। वहीं दूसरी ओर दिनांक 08 नवम्बर 2021 को भोपाल के शासकीय हमीदिया चिकित्सालय के बच्चा वार्ड में आग लग जाने के कारण 14 नवजात शिशुओं की मृत्यु हो गई जिसके आंकड़े भी राज्य शासन ने छुपाए ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य शासन ने आपको भी इस घटना से अवगत नहीं कराया होगा। उपरोक्त समारोह जो आपकी उपस्थिति में होने जा रहा है समारोह में राज्य शासन ने मुझे शामिल होने हेतु निमंत्रण पत्र भेजा है। परंतु ऐसी परिस्थितियों में जहां 08 दिन पूर्व कई घरों के चिराग बुझ गए हों, ऐसी परिस्थितियों में उत्सव/समारोह में उपस्थित होना कतई उचित नहीं है।
