कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों का सर्किट हाउस में हुआ जोरदार स्वागत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों का सर्किट हाउस में हुआ जोरदार स्वागत | New India Times

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के दिशा निर्देशानुसार कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सह संयोजक धर्मेंद्र प्रधान सोमवार शाम चार बजे धौलपुर पहुंचे जहां सर्किट हाउस में कांग्रेस सेवा दल की धौलपुर जिला अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित तथा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश में जिला पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश सह संयोजक धर्मेंद्र प्रधान का जोरदार स्वागत किया गया. स्वागत के बाद प्रदेश सह संयोजक धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि उनका धौलपुर आने का उद्देश्य क्या है, उन्होंने कहा की वह पांच दिवसीय दौरे पर धौलपुर आए हैं और मंगलवार सुबह से वह प्रतिदिन एक-एक ब्लॉक का दौरा करेंगे और कांग्रेस सेवादल चला शहर-शहर गांव-गांव अभियान का शुभारंभ करेंगे और साथ ही कांग्रेस सेवा दल के सदस्यता अभियान का भी शुभारंभ करेंगे. उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में जाकर ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारीयों से मिलेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक कैसे पहुंचाया जाए इस बारे में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सदस्य सुलेमान फारुकी, रामेंद्र मीणा, कॉंग्रेस नेता अमित मुदगल, चीफ जिला कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर विजय पत्रकार, जिला कम्युनिकेशन को ऑर्डिनेटर आजाद मिर्जा, ऋषिकेश शर्मा, राकेश पहाडिया, अनिल आरेला, मुकेश परमार, कुमरसेन लोधा, सालिग्राम जाटव, देशराज चौधरी, प्रदीप कटारा, दीपक, रोबिन सिंह, पंकज लोधा, सतीश तोमर, सुग्रीव शर्मा, राशिद खान, दीपक सक्सेना आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.