बखरनी से उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोनों पक्षों के हुए गंभीर घायल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

बखरनी से उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोनों पक्षों के हुए गंभीर घायल | New India Times

देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम बेलढाना में विगत सोमवार दोपहर खेत बखरनी को लेकर एक ही परिवार में हुआ आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। वारदात में कुल्हाड़ी एवं डंडे से प्राणघातक हमले सहित मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा दोनो पक्षों पर प्रकरण पंजीबद्धकिया गया है।

देवरी थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलढाना ग्राम निवासी निर्मल लोधी द्वारा रिर्पोट दर्ज कराई गई कि वह अपने लड़के प्रदीप सिंह और भगवान सिंह लोधी के साथ अपने खेत पर ग्राम
मझरिया हार के रठिया वाले खेत पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे प्याज खोदने का कार्य कर रहे थे, तभी उन का छोटा भाई कमल सिंह लोधी तथा उसका लड़का लव कुश और नीलेश लोधी
अपने खेत पर बखरनी कर रहे थे। जिनके द्वारा जबरन फरियादी के हिस्से के खेत की लगभग 2 फीट भूमि पर बखरनी कर दी गई, फरियादी द्वारा ऐसा करने से मना करने पर उनके भाई कमल सिह लोधी और उसके पुत्र विवाद पर आमादा हो गये एवं गाली गलौज करते हुए कुल्हाड़ी, परेना और डंडों से मारपीट कर दी जिसमें निर्मल एवं उनके लड़के प्रदीप और भगवान सिंह लोधी को हाथ पैरों में एवं सिर में चोट आने से घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु देवरी के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों के द्वारा गंभीर चोट होने के कारण प्रदीप और भगवान सिंह लोधी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के घायल
निर्मल लोधी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा निर्मल सिंह लोधी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कमल सिंह, लवकुश एवं नीलेश लोधी के विरुद्ध
धारा 294, 323, 307, 34 में प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के कमल सिंह लोधी ने देवरी थाना में रिर्पोट दर्ज कराई है कि घटना समय को उसके भाई निर्मल लोधी उन्हें उनकी अपनी जमीन की बोनी बखरनी नहीं करने दे रहे थे जिस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ जिसमें निर्मल सिंह एवं उनके पुत्रों एवं अन्य के द्वारा मारपीट की गई है। मामले में पुलिस द्वारा कमल सिंह
लोधी की रिपोर्ट पर निर्मल सिंह लोधी प्रदीप सिह लोधी शेर सिंह लोधी भूरे और भगवान सिह लोधी के विरुद्ध 294, 323, 506, 34 का प्रकरण दर्ज किया गया. पुलिस द्वारा मामले की विवेचना
आरंभ की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.