त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी क्षेत्र के जनपद पंचायत देवरी के ग्राम पंचायत महाराजपुर व ग्राम पंचायत पनारी में रविवार को करीब 1 करोड़ 10 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरी क्षेत्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान कांग्रेसी विधायक हर्ष यादव तथा विशिष्ठ अतिथि जनपद पंचायत की अध्यक्ष आंचल आठया रहीं. कार्यक्रम में विधायक व जनपद अध्यक्ष का ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव व वरिष्ठ अधिकारी गणों के साथ ग्रामीण जनों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में विधायक व जनपद अध्यक्ष ने विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया.

विकास कार्यों में ग्राम पंचायत महाराजपुर लोकार्पण व भूमिपूजन कुल लागत 59.76 लाख जिसमें लोकार्पण कार्यो में 31.73 लाख लागत राशि में नवीन पंचायत भवन 14.85 लाख आगनवाडी भवन लागत 7.80 लाख स्वागतगेट निर्माण कार्य गदगुवाँ माई पहुँच मार्ग पर लागत- 2.50 लाख सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हरिजन वार्ड लागत 2.50 लाख सी.सी. सड़क निर्माण कार्य भागीरथ ककेरा से अशोक जैन जी तक लागत 2.90 लाख तार फेलिंग कार्य पंचायत भवन परिसर लागत 1.18 लाख आदि तथा भूमिपूजन कार्यो मै लागत 28.03 लाख लागत राशि मै
सामुदायिक भवन निर्माण कार्य जैनधर्मशाला लागत- 5.00 लाख सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (शटर निर्माण कार्य) लागत 5.00 लाख सरदार बल्लभभाई पटेल चबूतरा व मूर्ति स्थापना कार्य लागत 5.00 लाख चबूतरा सह छत निर्माण कार्य जगदम्बा माई मढ़िया लागत 1.00 लाख बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य पंचायत भवन परिसर महाराजपुर लागत 5.42 लाख सी.सी. सड़क निर्माण कार्य हरदौल चबूतरा से काशीराम जी के मकान तक लागत 6.61 लाख . नाडेप निर्माण कार्य 5.91 लाख तथा ग्राम पंचायत पनारी के ग्राम पिपरियानंदे मै जलजीवन योजना अन्तर्गत नलजल योजना का भूमिपूजन कार्य लागत49.22 लाभांवित ग्राम के कुल परिवार 250 आदि विकास कार्य रहे इस दौरान क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने कहा कि क्षेत्र का मै बिधायक हू तो आप सब के आर्शीवाद से बना हुआ आप सब ने ही इस योग्य बनाया है कि मै आप सब की समस्या का निराकरण कर सकू तथा मेरी जिम्मेदारी व मेरा कर्तव्य है कि मै जनप्रतिनिधि के नाते देवरी क्षेत्र की जनता की हर एक समस्या का निराकरण करू जिसके लिये मै हमेशा प्रयास रत रहूगा वही जनपद अध्यक्ष आंचल आठया ने कहा कि क्षेत्रीय बिधायक जी के माध्यम से देवरी जनपद के अंतर्गत लगातार करोडो के विकास कार्य कराये जा रहे है जिसमे सचिव सरपंच का भी प्रमुख कर्तव्य है कि विकास कार्यो के निर्माण मै गुणवत्ता लाये वही ग्राम की जनता को निर्माण कार्य मै देख रेख करना चाहिये कि कार्य गुणवत्ता से हो क्योकि जो निर्माण कार्य कराये जा रहे वो आप सब के उपयोग के लिये ही है. कार्यक्रम का मंच संचालन गौरव पाण्डे ने किया कार्यक्रम के बाद बिधायक ने समस्त उपस्थित ग्रामीण जन पर पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया इस दौरान कार्यक्रम मै आशीष बाबा राजोरिया बबलू राजोरिया राजेन्द्र पटेल राजेश गढ़वाल महेश हर्रया संदीप सोनी छोटू राजोरिया राजकुमार लोधी प्रदीप चंचोरिया प्रदीप पटेल अंशुल शुक्ला राजा लोधी साहिल यादव आदि बड़ी संख्या मै लोग उपस्थित रहे.
