एनएसयूआई ने सेम नर्सिंग कॉलेज रायसेन की मान्यता रद्द करने की मांग को लेकर रजिस्ट्रार को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एनएसयूआई ने सेम नर्सिंग कॉलेज रायसेन की मान्यता रद्द करने की मांग को लेकर रजिस्ट्रार को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल की रजिस्ट्रार सुनिता शिजू को ज्ञापन सौंपकर सेम नर्सिंग काॅलेज रायसेन का तत्काल निरीक्षण कर मान्यता निरस्त करने की मांग की है।

एनएसयूआई ने सेम नर्सिंग कॉलेज रायसेन की मान्यता रद्द करने की मांग को लेकर रजिस्ट्रार को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

भोपाल एनएसयूआई आईटी सेल के जिला उपाध्यक्ष लक्की चौबे ने बताया कि सेम नर्सिंग काॅलेज द्वारा मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा और सेम नर्सिंग काॅलेज के पास नियम अनुसार अनुभवी नर्सिंग शिक्षक भी नहीं हैं।
लक्की चौबे ने बताया कि जब सेम अस्पताल का निरीक्षण किया गया तो कई अनियमितताएं पाई गई थी जैसे कि फायर एन.ओ. सी. का न होना पाया गया, बायोमेडिकल बेस्ट को संधारित करने का स्थान एवं लॉक बुक नही था, ईटीपी प्लान उपलब्ध नहीं था, ऑडिट रिपोर्ट मांगने पर आपके द्वारा उपलब्ध नही करायी गई एवं स्टॉफ निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित थे जिसको देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अस्पताल का लाइसेंस एक माह के लिये निलंबित कर दिया गया नियमों के अनुसार बिना अस्पताल के काॅलेज संचालित नहीं किया जा सकता।
लक्की चौबे ने जानकारी दी कि सेम नर्सिंग काॅलेज को नर्सिंग काउंसिल द्वारा जीएनएम -40, बीएससी नर्सिंग – 80, पोस्ट बीएससी नर्सिंग – 60. सीट आवंटित की गई हैं लेकिन सेम नर्सिंग कॉलेज मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के नियमों के विरूद्ध संचालित हो रहा है।

एनएसयूआई ने रजिस्ट्रार से मांग की हैं कि सेम नर्सिंग काॅलेज का तत्काल निरीक्षण कर मान्यता निरस्त करे अन्यथा एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.