कोतवाली पुलिस ने किया व्यापारी की हत्या का खुलासा, टोका-टाकी में की गई थी गोली मारकर कर हत्या | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कोतवाली पुलिस ने किया व्यापारी की हत्या का खुलासा, टोका-टाकी में की गई थी गोली मारकर कर हत्या | New India Times

शनिवार रात केरूगंज स्टेट ओमी होटल पर मनीष कपूर अपने दोस्त के साथ खाना खा रहा था वहीं रूपल यादव उसका दोस्त मोहब्बत अली खाना खा रहे थे इस दौरान टोका टाकी को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि मनीष कपूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक के परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो मनीष को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. मनीष कपूर का परिवार कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का काफी करीबी परिवार माना जाता है, घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी जिला अस्पताल पहुंचे. घटना की सूचना मिलते ही एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक, संजय कुमार एसपी सिटी, हरपाल सिंह बलिया चौक पर भारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया. पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द घटना के जल्द खुलासे के लिए कई टीमों का तत्काल गठन किया गया और सर्विस लांस टीम को भी लगाया गया.

हरपाल सिंह बालियान चौक प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में व0उ0नि0 शिव बरन यादव, उ0 नि0 नरेश चंद्र, हे0 कां0सचिन कुमार, हे0 का0 बलविंदर कुमार, हे0 का0 संतोष कुमार आदि पुलिस टीम ने हत्यारोपी रूबल सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय फूल सिंह यादव निवासी विश रात रोड रोशन गंज थाना कोतवाली व उसका दोस्त मोहब्बत अली पुत्र इकबाल बेक निवासी मोहल्ला तारीन बहादुरगंज थाना सदर बाजार को हनुमत धाम के नए वाले पुल से प्रातः 5:00 बजे गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तमंचा कारतूस घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर गिरफ्तार किया।

पूछताछ में रूबल यादव ने बताया कि शाम को करीब 8:00 बजे हम अपने साथी मोहब्बत अली के साथ उसकी स्कूटी से केरूगंज मंडी स्थित ओमी होटल पर खाने खाना खाने गया था जहां उसने व मोहब्बत अली ने शराब पीकर व खाना खाकर वापस होटल से बाहर आ रहे थे तो वहां पर बैठे मस्तक मनीष कपूर व दिनेश ने उन्हें रोक दिया, इस बात पर उनका वाद विवाद हो गया तो रूबल द्वारा होटल के बाहर निकल कर डराने के उद्देश्य हवाई फायर कर दिए तथा स्कूटी की ओर भागने लगे मृतक मनीष कपूर द्वारा उसको पकड़ने का प्रयास किया गया तो मोहब्बत अली ने ललकारने पर इस साले को गोली नहीं तो पकड़े जाओगे फिर रूबल यादव द्वारा अपने तमंचे से मृतक मनीष कपूर को गोली मार दी गई तथा स्कूटी पर सवार होकर भाग गए रात में पकड़े जाने के भय से शहर के बाहर रहे लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे आज अंधेरे में ही गूगल के घर से पैसे लेकर बाहर बाहर जाने के लिए निकले थे कि पकड़े गए दोनों ने बताया है कि जो तमंचा बरामद है इसी तमंचे से रूबल की उबलने मनीष कपूर की गोली मारकर हत्या करने के बाद स्कूटी से बैठकर भागे थे गिरफ्तार दोनों लोगों पर कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल रात लगभग 9:00 बजे केरूगंज स्टेट ओमी होटल पर मनीष कपूर अपने दोस्त के साथ खा पी रहा था और वहीं पर रूबल यादव और उसका दोस्त मोहब्बत अली खा पी रहे थे टोका टाकी को लेकर विवाद बढ़ने पर गोपाल यादव ने डराने के उद्देश्य एक हवाई फायर किया और उसके बाद अपने दोस्त मोहब्बत अली के कहने पर मनीष कपूर के सीने में गोली मार दी और मोहब्बत अली की स्कूटी से भाग गए घटना के जल्द खुलासे के लिए तत्काल टीमों का गठन कर दिया गया था जिसमें कोतवाली पुलिस ने सुबह रूबल यादव और मोहब्बत अली को हनुमत धाम के नए पुल से गिरफ्तार कर लिया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.