विकलांग मादक तस्कर एक करोड़ के चरस-गांजा के साथ हुआ गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

विकलांग मादक तस्कर एक करोड़ के चरस-गांजा के साथ हुआ गिरफ्तार | New India Times

एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना कटरा पुलिस ने एक विकलांग तस्कर को गिरफ्तार कर जिसके पास से 500 ग्राम चरस व 500 ग्राम गांजा बरामद की जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹10000000 बताई जा रही है.

प्रवीण सोलंकी प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व में उप निरीक्षक अमित कुमार आदि पुलिस टीम ने 23 अक्टूबर को खैरपुर चौराहे पर शानू पुत्र बब्बर शेर निवासी ग्राम मिल्कीपुर थाना कटरा को किया गिरफ्तार जिसके पास से 500 ग्राम चरस व 500 ग्राम गांजा कुल 1 किलो मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार पूछताछ में शानू ने बताया कि बरेली के महेंद्र नाम के एक ट्रक ड्राइवर से मंगाता हूं वही मुझे देख कर चला जाता है जिसको मैं फुटकर में देखता हूं इससे मुझे अच्छी आमदनी होती है. गिरफ्तार तस्कर को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

By nit