ए.टी.एम. मशीन से छेडछाड़ कर पैसा निकालने वाली अंर्तराज्यीय गैंग को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने किया गिरफ्तार | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

ए.टी.एम. मशीन से छेडछाड़ कर पैसा निकालने वाली अंर्तराज्यीय गैंग को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने किया गिरफ्तार | New India Times

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सायबर क्राईम ब्राॅच जिला भोपाल की टीम द्वारा ए.टी.एम. मशीन से छेड़छाड़ कर पैसा निकालने वाली अंर्तराज्यीय गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

13 अक्टूबर 2021 को आवेदक प्रेमप्रकाश रंगा पिता स्व. टेकराम रंगा उम्र 40 साल निवासी बागसेवानिया भोपाल के द्वारा आवेदन दिया गया की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ए.टी.एम. मशीन से छेडछाड़ करके ए.टी.एम. मशीन को नुकसान पहुंचाकर धोखाधड़ी कर नगदी निकाल ली गई है। आवेदक एफ.एस.एस. (फाईनेंशियल साफ्टवेयर एंवसिस्टमप्राईवेट लिमिटेड) कंपनी में कार्य करते हैं। कंपनी संचालन के दौरान कंपनी को धोखाधड़ी पूर्वक राशि अहारण के बाद जो हानि हुई उसके बाद कंपनी की और से श्री प्रेमप्रकाश द्वारा शिकायत की गई। शिकायत जांच के उपरान्त तकनीकि एनालिसिस व सी.सी.टी.व्ही फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों केे विरूद्ध अपराध क्रं 280/2021 धारा 380, 451, 427 भादवि. का पंजीबद्ध कर विेवेचना में लिया गया।

तरीका वारदात: आरोपीगण शाहरूख, मनीष व आरिफ तीनों ग्राम सापनकी, जिला पलवल हरियाणा के रहने वाले है। आरोपीगणों द्वारा संयुक्त रूप से अपराध को अंजाम दिया जाता है। शाहरूख खान को ए.टी.एम मशीन का ज्ञान है तथा ए.टी.एम मशीन की तकनीक में किस तरह से छेडछाड़ कर नुकसान करना है यह कार्य शाहरूख के द्वारा किया जाता है।

मनीष ए.टी.एम मशीन में साथ रहकर आने वाले अन्य ग्राहकों को ध्यान में रखता है तथा अन्य आरोपी आरिफ बाहर मोटर सायकिल पर ए.टी.एम मशीन में अन्दर गए दोनों साथियों के आने का इंतजार करता था। दिए गए आवेदन में आवेदक प्रेम प्रकाश रंगा द्वारा पदम्नाभ नगर के ए.टी.एम में घटित घटना का आवेदन दिया गया था। तकनीकि एनालिसिस व सी.सी.टी.व्ही फुटेज के आधार पर यह ज्ञात हुआ की शाहरूख, मनीष व आरिफ की मोटर सायकिल भोपाल रेलवे स्टेशन पर खडी रहती थी और जब वारदात के लिए भोपाल आते समय आरोपीगण ट्रेन से पहले पलवल से दिल्ली फिर दिल्ली से भोपाल आते थे। भोपाल आने के पश्चात रेलवे स्टेशन पर खडी मोटर सायकिल लेकर आरोपीगण स्टेट बैंक आफ इंडिया के ए.टी.एम में लगी एक विशेष प्रकार की मशीन (एन.सी.आर.) को ही निशाना बनाते थे। क्योंकि इस मशीन के साथ छेडछाड़ कर पैसा निकाल आरोपीगणों को अच्छे से आता है। आरोपीगण पलवल से ए.टी.एम मशीन में कैश प्लेट के बाहर फसाॅने के लिए लोहे का उपकरण बनाकर लाते थे। जिसको बनाने की विधि आरोपीगणों द्वारा यू-टयुब पर देखकर सीखी गई मशीन लगाने के बाद ए.टी.एम कार्ड से मनी विड्रावल करने पर मशीन मे त्रुटि बताने लगती थी परन्तु कैश आरोपीगणों द्वारा बनाया गया लोहे के उपकरण मे ही फॅस जाता था इस प्रकार आरोपीगणों के खाते से रकम कटती नही थी और आरोपीगण कैश निकालकर फरार हो जाते थे। आरोपीगणो द्वारा कैश निकालने के लिए जिस ए.टी.एम कार्ड का प्रयोग किया जाता है वह पलवल के ही रहने वाले आरोपीगण है।

उक्त तीनों आरोपीगण व इनके अन्य चार साथियों निवासी पलवल हरियाणा के द्वारा लगभग 100 बार ए.टी.एम मे लोंहे का उपकरण फॅसा कर घटना घटित की जा चुकि है। आरोपीगणों द्वारा भोपाल के विभिन्न थाना क्षेत्र जैसे जुमेराती, नबीबाग कालेज रोड,अयोध्या नगर, शाहपुरा, इतवारा, बजरिया, छोला, निशातपुरा, आशोका गार्डन आदि क्षेत्रों के ए.टी.एम मशीन मे छेडछाड़ करके पैसा निकाला जा चुका है।

आरोपीगणों के साथ बदल-बदल कर अन्य आरोपी आते थे, जिनके नाम का खुलासा गिरफ्तार आरोपीगण द्वारा किया गया। जो शमीम, इनाम, इक्लास, मुफरिद यह सभी अलग-अलग ग्रुप में भोपाल आकर अलग-अलग जगहों पर वरदात कर चुके हैं। इन आरोपीगणों में इक्लास भोपाल में 10 वर्ष तक निवास कर चुका है। इसलिए भोपाल के गली-कुचों का ज्ञान सभीे को करवाया। सभी आरोपी ट्रेन से भोपाल आकर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग में खड़ी मोटर सायकिल से भोपाल शहर के क्षेत्रों में घूमकर घटना कारित करते थे व वापस लौट जाते थे।

पुलिस कार्यवाहीः सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल की टीम के द्वारा अपराध कायमी के उपरान्त तकनीकि एनालिसिस व सी.सी.टी.व्ही फुटेज के आधार पर कडी जोडते हुए रेलवे स्टेशन पार्किंग में खड़ी मोटर-साईकिल तक पहुंची जहाँ मुखबिर ने बताया की कुछ लोग इसका इस्तेमाल करके गडी को पार्किंग में खडा करके ट्रेन के द्वारा वापस चले जाते हैं। अतः स्टेशन पर संबंधित थाना हनुमानगंज की सहायता से लगातार मुखबिर तैनात किए गए थे तथा मुखबिर सूचना के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिससे घटना का खुलासा हुआ।
आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाईकिल व रजिस्ट्रेशन कार्ड, ए.टी.एम. मशीन में छेडछाड के लिए प्रयुक्त स्वनिर्मित विशेष उपकरण,02 एंड्राइड मोबाइल फोन (मय सिम), तीनो आरोपीयों के आधारकार्ड, 09 ए.टी.एम.कार्ड।

पुलिस टीमः उनि. विवेक आर्य, आर. 2025 अंकित मिश्रा, आर. 4112 सुनील कुमार, आर. 3117 आशीष मिश्रा, आर. 3882 शुभम चौरसिया, आर. 182 तेजराम, आर. 3418 आदित्य साहू।
थाना हनुमानगॅज टीम- निरिक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर, सउनि रघुराज तोमर, प्र.आर. 2628 अशोक दामले, प्र.आर. 36 सुनील तिवारी, आर. 1363 सौरभ सिंह।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

क्रं नाम शैक्षिणक योग्यता आपराधिक रिकार्ड वरदात में रोल

1- आरिफ निवासी सापनकी पलवल हरियाणा 10वी पूछताछ जारी मोटर सायकिल लेकर ए.टी.एम के बाहर इंतजार करना।

2- शाहरूख निवासी सापनकी पलवल हरियाणा 12वी पूछताछ जारी ए.टी.एम मशीन से छेडछाड करना।

3- मनीष निवासी सापनकी पलवल हरियाणा 8वी पूछताछ जारी ए.टी.एम मशीन से छेडछाड मे सहयोग करना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article