रोडवेज बस व थ्री व्हीलर टेंपो में हुई भीषण भिड़ंत, दो लोगों की मौके पर ही मौत एवं चार लोग गंभीर रूप से घायल | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

रोडवेज बस व थ्री व्हीलर टेंपो में हुई भीषण भिड़ंत, दो लोगों की मौके पर ही मौत एवं चार लोग गंभीर रूप से घायल | New India Times

बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में बाड़ी धौलपुर रोड पर तालाब शाही से पहले रोडवेज बस व थ्री व्हीलर टेंपो में हुई भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. मृतकों में एक महिला शामिल है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जिनको अस्पताल भेजा गया. भिड़ंत बहुत खतरनाक रूप से हुई भिड़ंत जिसमें टेंपो की सवारी आगरा की बताई जा रही है जो कैलादेवी से लौटकर आगरा जा रही थी, पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा.

NH11B पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है जिनको न तो समय पर एम्बुलेंस मिलती है न ही समय पर इलाज। NH वाले तो केवल टोल वसूलने में व्यस्त हैं। रोड़ की दुर्दशा हो रही है जगह जगह सड़क टूटी पड़ी है सड़क की पटरियां झाड़ झाँकड़ो से ढकी हुई है कोई देखने वाला नही। टोल वालो की एम्बुलेंस रॉड पर कभी गस्त नही करती है।हम रोजाना अपनो को खो रहे है। लेकिन किसी के पास कोई समाधान नहीं। सड़क पर ओवर स्पीड व ओवर लोड गाड़ियां दौड़ रही हैं सभी जिम्मेदार देख रहे हैं।
इस समय बाड़ी में ट्रोमा सेंटर की सख्त आवश्यकता है ताकि मरीज को सही समय पर इलाज मिल सके। दुर्घटना के बाद का एक घण्टा बहुत महत्वपूर्ण होता है। बाड़ी से आगरा व ग्वालियर लगभग 100 km की दूरी पर है जहां एम्बुलेंस आने और इन शहरों तक पहुंचने तक 4 घण्टे लग जाते हैं तब तक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। यदि सही समय पर इलाज मिले तो बहुतों का जीवन बचाया जा सकता है। जिस प्रकार से हर 50 km पर टोल है वैसे ही हर 30 km पर एक ट्रोमा सेंटर होना चाहिये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.