अमानगंज के हरदौल मंदिर में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज के हरदौल मंदिर में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात | New India Times

नगर अमानगंज के साला मोहल्ला वार्ड क्रमांक 11 में स्थित हरदौल मंदिर में दिनदहाड़े चोरों ने धावा बोल दिया और दान पेटी की नगदी ले उड़े. घटना दोपहर 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत सिरोलिया ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. लिखित रिपोर्ट के अनुसार रंजीत छिरोल्या पिता आसाराम छिरोल्या अमानगंज निवासी ने बताया कि नवरात्र के चलते लाला की हरदौल जू के वस्त्र बनवाने के लिए करीबन दोपहर 3:00 बजे हरदौल मंदिर में मैं रंजीत चिरोल्या और मेरे साथी श्री छिरोल्या एवं विनय नामदेव मंदिर के अंदर प्रवेश करते हैं कि एकाएक हमारी नजर चद्दर से बनी दान पेटी पर पड़ती है जिस का ताला टूटा देखा जिसमें रखी नगदी अज्ञात चोरों द्वारा साफ कर दी गई थी जिसकी रिपोर्ट कराने चाचा रिक्कू छलिया और अन्य साथियों को थाना ले जाकर कराई ! फिलहाल पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करा कर भा.द.वि. अपराध 379 कायम कर घटना को अमानगंज पुलिस ने विवेचना में लिया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.