लखीमपुर किसान आंदोलन के दौरान कवरेज कर रहे पत्रकार की हत्या पर रोष, परिवार को मुआवजा देने की मांग, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने शहीद पत्रकार को दी श्रद्धांजलि | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

लखीमपुर किसान आंदोलन के दौरान कवरेज कर रहे पत्रकार की हत्या पर रोष, परिवार को मुआवजा देने की मांग, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने शहीद पत्रकार को दी श्रद्धांजलि | New India Times

सिद्धार्थनगर जनपद के पत्रकारों में लखीमपुर किसान आंदोलन के दौरान घटना का कवरेज कर रहे साधना प्लस के पत्रकार रमेश कश्यप की निर्मम हत्या किये जाने को लेकर गंभीर रोष व्याप्त है। उक्त घटना में मारे गए पत्रकार को इंडियन जनर्लिस्ट एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि दिया और सरकार से एक करोड़ रूपया उसके परिवार को और सरकारी नौकरी देने की मांग की. उक्त मांगों के समर्थन में
इंडियन जनर्लिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद सिद्धार्थनगर ने संयुक्त रुप से घटना में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कराने के साथ पीड़ित परिवार को तत्काल प्रभाव से मुआवजा देने की मांग की है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संगठन शीघ्र ही धरना आंदोलन के लिये बाध्य होगा। उक्त बातें इंडियन जनर्लिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा. संगठन के कोषाध्यक्ष नसीम अहमद खान ने कहा कि पत्रकार देश का आईना होता है, पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं है इसलिए सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। बैठक में उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, नियामतुल्लाह, प्रमोद भट्ट, जहीर सिद्दीक, अमानुल्लाह शाह, सन्तोष श्रीवास्तव, अबरार अली, अताउल्लाह सिद्दीकी, सुनील श्रीवास्तव आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.