अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हुज़ूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक कार्यक्रम में जोधाबाई को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी जिससे राजपूत समाज आक्रोशित हो गऐ। इसी बात को लेकर कल हिन्दू राजपूत समाज ने खजुरी सड़क थाने में नारेबाजी करते हुए विधयाक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राहुल मण्डलोई ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से रामेश्वर शर्मा ने हिन्दू राजपूत समाज का अपमान किया है वह माफी योग्य नहीं है। राजपूत समाज की भावनायें आहत हुई हैं, हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि रामेश्वर शर्मा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए साथ ही साथ हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से भी मांग करते हैं कि रामेश्वर शर्मा को पार्टी से निष्कासित किया जाए। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राहुल मण्डलोई, चाँद सिंह, राजपूत राजेश, राजपूत दशरथ, राजपूत सुरेश पटेल, अनिल पटेल, राहुल राजपूत, सोहन मेवाड़ा, विनोद राजपूत, विनय मालवीय, जय राठौड़, अंकित नागर, अजय राजपूत, अजय पटेल, नानू राजपूत, राम बाबू चौकसे आदि उपस्थित थे।
