नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता अभियान के जरिए दिया सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता अभियान के जरिए दिया सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश | New India Times

डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत 1 अक्टूबर को एनएसएस के तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा स्वच्छता के प्रति नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा।

नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता अभियान के जरिए दिया सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश | New India Times

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीना श्रीवास्तव के प्रेरणादायक मार्गदर्शन में हुई। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. योगेंद्र जैन एवं एनएसएस प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. रजनी सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ‘नमो सेवा’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी प्रेरक कहानियों तथा विभिन्न विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

अभियान के विशेष घटक ‘मेरा योगदान’ के तहत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इसमें एनएसएस कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मीना श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता और सेवा भाव ही सच्चे राष्ट्र निर्माण का आधार हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में श्रम के महत्व तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है।

महाविद्यालय में आयोजित इन गतिविधियों से परिसर में स्वच्छता एवं जनसेवा का सकारात्मक वातावरण बना। विद्यार्थियों में देश के प्रति कर्तव्यबोध और सामाजिक सहभागिता की भावना भी मजबूत हुई। कार्यक्रम का समापन सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.