रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के युवा पत्रकार श्री सुनील डाबी के घर रेत माफियाओं द्वारा हमला किया गया जबकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने माफियाओं और दलालों के विरुद्ध अभियान चला रखा है उसके बावजुल माफीया पत्रकारों निशाना बना कर निपटाने में लगे हुए हैं!
इस राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून भी है उसके बावजुद झाबुआ जिले के मेघनगर में इन दिनों माफिया ही नहीं दलालों के भी हौसले इतने बुलन्द हो चले है कि अब वह गुंडागर्दी पर उतारू हो गये हैं.

ताजा मामला मेघनगर का सामने आया है जहाँ बीती रात 9 बजकर 45 मिनिट पर रेत माफियाओं ने मीडियाकर्मी सुनील डाबी के निवास पर जमकर पत्थर बाजी की साथ ही उनसे व परिवार से मारपीट की गई जिससे उनको व परिवार को चोट आई जिसकी सूचना मेघनगर पुलिस व 100 नम्बर को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुची और मौका मुआयना कर पत्रकार की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया.

जिसमें गोलू गुरुमुख मुछाल, गौरव पर्वत सिंह मुछाल, गुरु मुख मुछाल, तीनो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार मेघनगर थाने पर जमा हो गए और कार्यवाही कि मांग करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने व उचित कार्यवाही करने की मांग की.

मेघनगर पुलिस थाना प्रभारी कैलाश चौहान द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा और थाने ले आई. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 454, 294, ़323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया. जिले के पत्रकारों ने कायराना हमले की निंदा की है. जिले के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है. इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति दोबारा न हो इसको लेकर पत्रकारों की टीम जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता से मिलेगी और मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा ताकि कोई दूसरा पत्रकार के साथ इस प्रकार कि घटना घटित ना हो सके।
