संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गौरवशाली सामाजिक संस्था के सचिव वासुदेव मिश्रा ने जानकारी दी कि संस्था की संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा ने बताया कि होनहार बिटिया है जिसके पिता के पास पूंजी नहीं है लेकिन बिटिया के सपने साकार करने हेतु हर संभव प्रयास जारी है. उन से चर्चा के दौरान ऐसा लगा कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ खोया है जो मैंने कल्पना की कि परिस्थितियों की वजह से मैं अपने सपनों को साकार नहीं कर पाई लेकिन मेरा एक सपना है कि ऐसे होनहार बच्चे अपना भविष्य बनाकर अपने माता-पिता एवं अपने गुरु एवं शहर सहित देश का नाम रोशन करें, बिटिया की 12 वीं क्लास में 91 से भी अधिक प्रतिशत आए हैं, उसे दाखिला तो किसी भी प्राइवेट कॉलेज में मिल जाता लेकिन उसके पिता जो एक शोरूम में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में नौकरी कर रहे हैं, उक्त पिता के पास कॉलेज की फीस जमा करने की वर्तमान में बिल्कुल व्यवस्था नहीं है क्योंकि कोरोना काल के दौरान सारी पूंजी व्यापार में जो लगाई गई थी उसकी भरपाई अब तक नहीं हो पाई और आज प्राइवेट नौकरी करने हेतु एक पिता इसलिए विवश है कि वह अपनी होनहार पुत्री के सपने को साकार करना चाहते हैं। फिर क्या था गौरवशाली सामाजिक संस्था की संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा एवं संस्था सचिव वासुदेव मिश्रा के अथक प्रयासों से श्री के पी एस तोमर जी जिनका लक्ष्मी बाई कॉलोनी में “Molecular classes” के नाम से कोचिंग सेंटर है, उनसे चर्चा हुई और उन्होंने इस बिटिया को अपने सेंटर में आईआईटी की तैयारी हेतु अपने कोचिंग सेंटर में निःशुल्क शिक्षा देंगे। श्री केपीएस तोमर जी के सहजता एवं सरलता से बिटिया को आईआईटी की तैयारी है तो जो निःशुल्क शिक्षा दिलाई जाएगी उसके लिए बहुत-बहुत आभार।
