इमाम के साथ मारपीट करने वाले युवक पर पुलिस ने की कार्रवाई | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

इमाम के साथ मारपीट करने वाले युवक पर पुलिस ने की कार्रवाई | New India Times

मस्जिद के इमाम के साथ हुई मारपीट की घटना को हरपाल सिंह बालियान चौक कोतवाली प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक पर कार्रवाई की है।

मस्जिद के इमाम की पिटाई की खबर मिलते ही क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए, मामला एक ही समुदाय का था. इसी बीच किसी ने चौक कोतवाली को सूचना दे दी, मौके पर चौक कोतवाली पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ कर कोतवाली ले गई। जिसके बाद क्षेत्र के दर्जनों लोग एकत्रित हो कर चौक कोतवाली पहुंचे. मस्जिद के इमाम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 26 सितंबर की सुबह 11:00 बजे आरोपी दानिश मोहल्ला मोहम्मद जाई शाहजहांपुर जो मेरे पीछे नमाज भी पढ़ता है इसने मेरे साथ मारपीट की और मुझसे अपने निजी कार्य कराना चाहता है, मेरे मना करने पर आए दिन प्रताड़ित करता है. इससे पहले भी कई बार मार पीट कर चुका है. दानिश मस्जिद पर जबरन कब्जा करना चाहता है और यह अपराधी प्रवृति का है. इस पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

हरपाल सिंह बालियां ने बताया कि पटी मस्जिद के इमाम के साथ मारपीट करने वाला युवक दानिश पुलिस की हिरासत में है और उस पर 323 के तहत कार्रवाई की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.