उत्तर प्रदेश महिला भीम सेना प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के बचाव में सामने आए भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर, प्रेस बयान जारी करके वायरल वीडियो को एडिटेड बताया और योगी सरकार पर लगाए गम्भीर आरोप | New India Times

साबिर खान, गुरूग्राम/लखनऊ, NIT:

उत्तर प्रदेश महिला भीम सेना प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के बचाव में सामने आए भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर, प्रेस बयान जारी करके वायरल वीडियो को एडिटेड बताया और योगी सरकार पर लगाए गम्भीर आरोप | New India Times

इन दिनों उत्तर प्रदेश महिला भीम सेना की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह सुर्खियों में हैं। सीमा सिंह पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। जिसपर बरेली पुलिस ने थाना सिरौली में आईटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में सीमा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भीम सेना के बरेली जिला अध्यक्ष बंटी की गिरफ्तारी से बौखलाई सीमा सिंह पर पुलिस और मुख्यमंत्री को धमकी देने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि सीमा भीम सेना की महिला नेता हैं और मेरठ की रहने वाली हैं। इससे पहले सीमा सिंह ने फिरोजाबाद पुलिस को भी धमकी दी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी जान से मारने की धमकी दे चुकी हैं। जिसपर फिरोजाबाद के नारखी थाने में मुकदमा दर्ज है लेकिन भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर के संरक्षण के कारण पुलिस अब तक भीम सेना की इस महिला नेता सीमा सिंह गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

अब भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर सीमा सिंह के बचाव में खुद सामने आए हैं। उन्होंने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तंवर ने प्रेस बयान जारी करके भीम सेना की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। तंवर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार भीम सेना के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जबरन झूठे और फर्जी मामलों में फंसा रही है। भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने कहा कि सीमा सिंह की वीडियो पूरी तरह से फर्जी वीडियो है जिसे योगी आदित्यनाथ के लोगों द्वारा एडिटिंग किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। महिलाओं और दलितों का शोषण किया जा रहा है। तंवर के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे पर सवालिया निशान लग रहे हैं। तंवर ने खुलकर भीम सेना की महिला नेता सीमा सिंह का बचाव किया है। पुलिस कई बार सीमा को गिरफ्तार करने के लिए मेरठ में छापेमारी कर चुकी हैं। पुलिस की गिरफ्तारी के डर से सीमा सिंह ने खुद को भूमिगत कर लिया है। माना जा रहा है कि सीमा सिंह भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर की सुरक्षा में हैं। फिरोजाबाद में दर्ज मामले में सीमा ने जिला सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की हुई है। बताया जाता है कि बरेली में भी नवाब सतपाल तंवर के साथ मिलकर सीमा सिंह कानूनी दावपेंच खेल सकती हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.