कलेक्टर ने की प्रेस वार्ता, टीकाकरण महाअभियान की दी जानकारी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर ने की प्रेस वार्ता, टीकाकरण महाअभियान की दी जानकारी | New India Times

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा टीकाकरण महाअभियान दिनांक 26 एवं 27 को आयोजित किया जा रहा है। शत प्रतिशत टीकाकरण जिले में हो जिले को सुरक्षित करने के लिए पत्रकारों से अहम भूमिका निभाने के लिए कलेक्टर ने आह्वान किया।

जिले के सम्मानिय पत्रकारों द्वारा निरंतर टीकाकरण में जो सहयोग दिया जा रहा है उसके लिए धन्यवाद भी दिया गया. श्री मिश्रा ने जिले के पत्रकारों से अपील कि है की जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण हो एवं जिले का हर नागरिक सुरक्षित हो, इस अभियान में जिले के समस्त जिला अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग का सम्पूर्ण अमला, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, व्यापारी संगठन के द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।

पत्रकारों से अपील की है कि अधिक से अधिक प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक माध्यम से आमजन को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।

पत्रकार वार्ता में जिला चिकित्सालय झाबुआ से श्री डॉ. राजाराम खन्ना, जिला कार्यक्रम अधिकारी, पत्रकार एवं भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी श्री योगेन्द्र नाहर, श्री सचिन बैरागी, श्री हिमांशु त्रिवेदी, श्री अमित शर्मा, श्री नवनीत त्रिवेदी एवं प्रभारी पीआरओ श्री सुधीर कुशवाह उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.