नवागत थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने संभाली जुन्नारदेव थाना की कमान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नवागत थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने संभाली जुन्नारदेव थाना की कमान | New India Times

जुन्नारदेव थाने में आज नगर निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने पदभार ग्रहण करते हुए थाने की कमान संभालते हुए कहा कि अपराधियों को नेस्तनाबूद करने के लिए पुलिस को हर पहलुओं पर समाज के चौथे स्तंभ मीडिया का साथ चाहिए. नगर का भ्रमण कर अपराधियों का बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी पुलिस स्टाफ से प्राप्त की. वहीं थाने के पास कुछ पुराने फाइलों पर नजर दौड़ाई. थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि संवाददाता जनार्दन से उनका पुराना संबंध रहा है. पीएसआई की शुरुआत उन्होंने कोयला अंचल के जन्मावो से ही की और इसके बाद वे जिले के विभिन्न थानों में जैसे पलासिया, लावा गोगरी और अन्य थानों में अपनी सेवाएं देने के पश्चात बालाघाट जिला में भी सेवा देने का अवसर उन्हें प्राप्त हुआ. प्रमोशन के पहली बार थाने में पोस्टिंग हुई है. अपराधी और अपराधियों के खिलाफ पुलिस और प्रेस का सहयोगात्मक रवैया हमेशा से रहा है और अपराधियों की नेस्तनाबूद करने के लिए पुलिस को हर पहलुओं पर समाज के चौथे स्तंभ का साथ चाहिए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article