भुसावल में चार अज्ञात बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी को पीटा फिर लूटा | New India Times

लियाक़त शेख, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल में चार अज्ञात बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी को पीटा फिर लूटा | New India Times

भुसावल शहर में वैसे तो आए दिन चोरी कोई नई बात नहीं है अभी हाल ही में सोमवार को रेलवे के सहायक लोको पायलट को ड्यूटी से घर जाते समय चार संदिग्धों ने रेलवे स्टेशन से सटे गार्ड लाइन क्षेत्र में रास्ता रोक कर पिटाई कर और उनके पास से सारा सामान लेकर भाग गए. ये घटना सोमवार रात 12 बजे की है. इस संबंध में बाजार पेठ पुलिस में चार अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
सहायक लोको पायलट चंदन अनिरुद्ध प्रसाद उम्र 28, संभाजी नगर, भुसावल सोमवार को करीब रात 12 बजे ड्यूटी खत्म करके अपने घर जा रहे थे की रास्ते में उन्हें रेलवे स्टेशन से सटे गार्ड लाइन रोड पर पानी की टंकी के सामने चार संदिग्ध चोर ने उसके चेहरे पर लोहे की छड़ से प्रहार किया और उसके गले से 1.5 टोला की चेन, एक मोबाइल फोन और 1,300 रुपये नकद और अन्य दस्तावेज छीन कर भाग गए. प्रसाद की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 394 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच सहायक निरीक्षक हरीश भोईर और नायक योगेश महाजन द्वारा की जा रही है.

पुलिस ने घटना स्थल का किया दौरा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोमनाथ वाघचौरे, बाजार पेठ थाना इंस्पेक्टर दिलीप भागवत, रेलवे सुरक्षा बल इंस्पेक्टर दयानंद यादव, सब-इंस्पेक्टर नंदलाल राम, सब-इंस्पेक्टर समाधान वाहुलकर व अन्य ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया. इस बीच मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवली और उपाधीक्षक सोमनाथ वाघचौरे, निरीक्षक दिलीप भागवत ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article