राजधानी भोपाल में बकरे को शाराब पिलाते हुए वीडियो हुआ वायरल | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल में बकरे को शाराब पिलाते हुए वीडियो हुआ वायरल | New India Times

राजधानी भोपाल का शोसल मीडिया में एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिस में एक युवक बकरे को शराब पिलाता हुआ नज़र आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाना हनुमानगंज क्षेत्र के काज़ी केम्प का है।
युवक उन बकरों के लिए कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल में पानी मिला कर जबरदस्ती शराब पिला रहा है। युवक वीडियो बनाते हुए यह भी कह रहा है कि यह मेरे दोनों बकरे शराब पीते हैं। यह इसी तरह तैयार होते हैं। मैं सच बोल रहा हूं झूठ का कोई काम नहीं है, अब मैं इनको पिलाने वाला हूँ।

राजधानी भोपाल में बकरे को शाराब पिलाते हुए वीडियो हुआ वायरल | New India Times

इसके बाद वह युवक एक कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल में शराब डालकर एक बकरे के मुंह को कसकर पकड़कर उसके मुंह में जबरन शराब डाल देता है। शराब पीने के बाद बकरा यहां-वहां पैर फटकारते नजर आ है। शराब पिलाने के बाद युवक उनसे कहता है कि अब क्या खाओगे। वहीं थाना हनुमागंज अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि अभी किसी ने शिकायत नहीं की है। अगर कोई शिकायत करता है और यदि हमारे थाना क्षेत्र का मामला हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.