गांधी जयंती पर नगर पालिका अकबरपुर में हुआ ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता नायकों और स्वच्छता मित्रों का सम्मान | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

गांधी जयंती पर नगर पालिका अकबरपुर में हुआ ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता नायकों और स्वच्छता मित्रों का सम्मान | New India Times

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद अकबरपुर परिसर में शासन के निर्देशानुसार प्रातः ठीक 8:00 बजे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

गांधी जयंती पर नगर पालिका अकबरपुर में हुआ ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता नायकों और स्वच्छता मित्रों का सम्मान | New India Times

अधिशासी अधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पालिका स्टाफ की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा के अस्वस्थ होने के कारण उपस्थित न हो पाने पर उनका संदेश पढ़कर सुनाया गया। अपने संदेश में अध्यक्ष ने नगरवासियों से सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए अकबरपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की।

गांधी जयंती पर नगर पालिका अकबरपुर में हुआ ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता नायकों और स्वच्छता मित्रों का सम्मान | New India Times

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई नायक और स्वच्छता मित्र हुए सम्मानित

‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत नगर को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए सफाई नायक दीपक शुक्ला, अंकित अग्रहरि, विनय गोस्वामी, अंगद और अजय को सम्मानित किया गया। वहीं, स्वच्छता मित्र सुशील कुमार, अनीश, गुड्डू, सूर्यभान और सुधीर को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

गांधी जयंती पर नगर पालिका अकबरपुर में हुआ ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता नायकों और स्वच्छता मित्रों का सम्मान | New India Times

जनप्रतिनिधि और नगर पालिका स्टाफ रहा मौजूद

कार्यक्रम में नगर पालिका क्षेत्र के सम्मानित सभासद प्रदीप मिश्रा, आदित्य राजभर, ज्ञान कुमार मोदनवाल, बजरंगी पाठक, सत्या राजभर और जयराम भारती प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही नगर पालिका के लिपिक अनूप कुमार, अकाउंटेंट ओंकार तिवारी, जलकल जेई शैलेंद्र सिंह सहित पालिका का समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह के पश्चात बापू और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.