अवैध शस्त्र बनाते दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अवैध शस्त्र बनाते दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

कटरा पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाते दो लोगों को गिरफ्तार कर देसी राइफल, देसी बंदूक, तमंचे व अर्ध निर्मित अवैध शस्त्र व उपकरण बरामद किया।

व0 उ0 नि0 संतोष कुमार,उ0 नि0 देशपाल सिंह सिंह ने सिंह ने पुलिस टीम द्वारा 18 नवंबर को रात को ग्राम मिल्कीपुर खैरपुर में खड़ी गन्ने की फसल से दो लोगों को गिरफ्तार किया. सिद्दीक व फहीम निवासी खैरपुर कटरा को गिरफ्तार कर निर्मित व अर्ध निर्मित अवैध शस्त्र बरामद किया और दोनों आरोपियों को जेल भेजा।

परमानंद पांडेय क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कल कटरा पुलिस ने खैरपुर के जंगलों में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाते दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से देसी राइफल बंदूक व तमंचे बने व अर्धबने अवैध असलहा व उपकरण बरामद हुए हैं. पूछताछ में उन्होंने बताया कि 3 वर्ष पूर्व इनका एक रिश्तेदार तिलहर में रहता था जिससे बनाना सीखा था. 3 वर्ष पूर्व ही व गुजरात में शिफ्ट हो गया और काम बंद कर दिया, आर्थिक तंगी के कारण फिर से यह काम शुरू किया. गिरफ्तार दोनों लोगों पर कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article