अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान,भोपाल (मप्र), NIT:
दीपावली के त्योहार को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नर ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से पटाखों के इस्तेमाल में सतर्कता रखने के साथ-साथ विशेष रूप से कार्बाइड गन का उपयोग नहीं करने की सलाह दी है।
भोपाल कमिश्नर संजय कुमार ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली खुशियों और उत्साह का पर्व है, जिसे सुरक्षा के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। पटाखों और कार्बाइड गन का इस्तेमाल गंभीर हादसों का कारण बन सकता है। ऐसे में नागरिकों को अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की जान-माल की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।
पुलिस ने अपील की है कि त्योहार के उत्साह में ऐसी लापरवाही न करें, जिससे किसी की खुशियां मातम में बदल जाएं। एक छोटी-सी सावधानी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है।

