सुभाष पांडेय, मीरा-भाईंदर/पालघर (महाराष्ट्र) NIT:

पालघर जिला स्थित तलासरी के गांव वड़वली नेशनल हाइवे क्रमांक-8 के समीप अल-कैन फैक्टरी के प्रांगण में सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था नोबल फॉउंडेशन ‘के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष विजय कृष्णदास पारीख ने कान, नाक, गला (ईएनटी) से संबंधित सरकारी-नियमों को ध्यान में रखकर, शोसल-डिसटनसिंग के तहत दो दिवसीय निःशुल्क जाँच का आयोजन किया है।
ज्ञात हो कि, उक्त ‘ निःशुल्क चिकित्सा शिविर दिनांक 12 सितंबर एवं 26 सितंबर 2021 को क्रमशः होगी। भायंदर के आर.एस. अस्पताल के संचालक सेवाभावी डॉ. नरेंद्र शर्मा (सर्जन) के नेतृत्व में इस निःशुल्क जांच चिकित्सा शिविर में ‘ ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम भाग लेगी। इससे पहले भायंदर (पूर्व) व भायंदर (पश्चिम) में ‘नोबल फॉउंडेशन’ द्वारा निःशुल्क एवं रियायत दर में दवाखाना चल रहा है। चिकित्सा-व्यवस्था का कार्यभार अविनाश करवट, नानेश शानवार, रूपेश पालमकर बखूबी निभा रहे हैं। ऐसी जानकारी प्रतिष्ठित ‘अल कैन इंटरनेशनल कंपनी के प्रोपराइटर व नोबल फॉउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष विजय कृष्णदास पारीख ने दी है।
