देवरी तहसीलदार और पुलिस ने अतिक्रमण हटाकर एक दर्जन लोगों किया बेरोजगार, बिना नोटिस एवं समय दिये चलाई गई जेसीबी, लाखों का नुकसान, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी तहसीलदार और पुलिस ने अतिक्रमण हटाकर एक दर्जन लोगों किया बेरोजगार, बिना नोटिस एवं समय दिये चलाई गई जेसीबी, लाखों का नुकसान, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

सागर जिला के देवरी नगर से लगभग चार किलोमीटर दूर ग्राम सेमराखेडी में ग्रामीणों ने सडक किनारे अस्थाई टपरे रख कर अपना भरण पोषण कर रहे थे. गत 7 सितंबर को तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन नेअतिक्रमणकारियों को
बगैर नोटिस एवं सूचना के जेसीबी चलाकर टपरो को क्षतिग्रस्त कर लाखों का नुकसान कर लगभग दो दर्जन लोगों को बेरोजगार कर दिया। प्रशासन की तुगलकी कार्यवाही को लेकर पूर्व विधायक भानूराणा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमसींग लोधी गौरझामर और मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सेमराखेडी से प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही की शिकायत की जिस पर पूर्व विधायक एवं मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां पर ग्रामीण ने एसडीएम अमन मिश्रा को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन मे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तहसीलदार विनीता जैन द्वारा द्वेषपूर्ण कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया गया है जिसमें टपरे वालों को बगैर नोटिस दिये टपरों पर जेसीबी चलवा दी गई। टपरे हटाने एवं उसमें रखे सामान निकालने का भी समय नहीं दिया गया। जिससे लाखों का नुकसान हो गया और दर्जनों लोग बेरोजगार हो गए। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि वेयरहाऊस मालिक दिनेश पिता निर्मल जैन को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यवाही की गई है। दिनेश जैन द्वारा अपने वेयरहाऊस के सामने अतिक्रमण कर एक दर्जन दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा था जिस पर ग्रामीण ने एसडीएम न्यायालय से स्टे ले लिया और दुकानों के निर्माण पर रोक लगा दी।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण के दौरान देवरी थाना में पदस्थ थाना प्रभारी द्वारा लोगों के साथ गाली गलौच की गई। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. उनका कहना है कि अतिक्रमण हटाकर बेरोजगार किया गया साथ ही थाना प्रभारी द्वारा लोगों को मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में रामचंद्र लोधी, अरविंद रजक, सुरेश लोधी, राजा खान, देवेन्द्र लोधी, सुरेंद्र लोधी, चातुर आदिवासी, पवन लोधी, राजेश लोधी, गौरीशंकर सेन, अर्जुन लोधी, सुनील लोधी, हीरालाल सेन, राजू लोधी दीनदयाल सेन, बलराम लोधी, केशव शुक्ला, राजेंद्र, प्रवेश, तरुण कुमार,इंद्रराज लोधी, कडोरी, अनिल, राजेन्द्र, सचिन रजक एवं सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article