कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन! राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन! राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना | New India Times

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० सदानंद सिंह अनुभवी राजनेता थे। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थें। उन्होंने अपने व्यक्तित्व के बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने भागलपुर के कहलगांव विधानसभा से 9 बार प्रतिनिधित्व कियें। वे 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थें। वे बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री भी रह चुके थे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध भी था। उन्होंने कहा उनके निधन से मैं मर्माहत हूँ। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि बिहार की राजनीति में सदानंद सिंह का अहम योगदान था। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने स्व० सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना भी दी।

स्व० सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article