नरेंद्र इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ने वाली बुरहानपुर पहुर तक कि कांक्रीट सड़क परियोजना का काम अब अंतिम चरण में आ पहुंचा है. इस प्रोजेक्ट में मुक्ताईनगर से जामनेर तक की करीब 100 किमी सड़क का समावेश है. जामनेर तहसील के रामपुर तांडा ग्राम पंचायत की हद में आने वाले जंगलों से घिरे भवानी घाटी का लगभग 5 हेक्टेयर संरक्षित वनक्षेत्र बाधित होने वाला है. सड़क निर्माण कंपनी की ओर से निर्माण से जुड़े सभी ठेके दिए जा चुके हैं. घाटी के नीचे रामवन से लेकर घाटी के मध्य तक के सड़क निर्माण की फाइल प्रशासन की ओर से पास हो चुकी है. पेड़ों की कटाई की जा रही है जिसमें नम्बरिंग किए गए पेड़ों के अलावा अतिरिक्त पेड़ काटे जाने की शिकायते सामने आ रही है. मामले को लेकर हमने सड़क प्रोजेक्ट के अधिकारी श्री राजपूत से कंपनी का पक्ष जानने की कोशिश की पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. यह वन क्षेत्र पूरी तरह से संरक्षित है, बीते कुछ दिनों से कंपनी की ओर से ठेकेदार द्वारा यहाँ पेड़ काटने का काम किया जा रहा है लेकिन वन विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मी मौके पर तैनात नहीं है.
