लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल रेलवे विभाग के तहत आने वाली इस छोटी सी सड़क के साथ हमेशा से सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है. रेलवे प्रशासन अमर स्टोर से लेकर रेलवे स्टेशन तक के इस आधे किलोमीटर की सड़क का आखिर निर्माण क्यों नहीं करता है ये सवाल कई शहरवासियों की जबान पर है, जिसके कारण आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं. भुसावल में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन का आपस में चोली दामन का साथ होने से हर वक्त इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है. उसमें काली पीली वाले अपनी सीटें भरने में मशगूल रहते हैं. भुसावल शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार शाम को एक चार पहिया वाहन खड्ढे में गिर गई, सौभाग्य से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली, कार में सवार परिवार पडलसा गांव जा रहा था. कार को स्थानिक लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा था.
